Wednesday 20 July 2016

क्या आप जानते है? हमारे पेट में कीड़े क्यों होते है

क्या आप जानते है? हमारे पेट में कीड़े क्यों होते है

कुछ बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते है ये कीड़े आमतौर पर केंचुए के आकर के होते है इन्हे गोल क्रीमी कहते है क्या आप जानते है की ये कीड़े पेट में क्यों होते है इन कीड़ों के अंडे आमतौर पर फलों,सब्जियों ,खुली मिठाई और बाजार में बिकने वाली खुली खाद्य वस्तुअो में होते है फलों सब्जिओं को बिना धोए खाने से और खुली मिठाई व् बाजारू चीजे खाने पर ये अंडे हमारे शरीर में पहुंच जाते है पेट में इन अंडो से केंचुए के आकर के कीड़े हमारी आंतो में पैदा हो जाते है आंतो में ये कीड़े बड़े आराम से रहते है क्योकि वहां इन्हे हमारा खाया हुआ भोजन मिल जाता है जो भोजन हमारे शरीर को मिलना चाहिए उसका बहुत सारा अंस ये कीड़े खा जाते है परिणाम यह होता है की इनकी उपस्थिति के कारण आदमी दिन प्रतिदिन कमजोर होता जाता है इन कृमियों की त्वचा काफी सख्त होती है जिस पर हमारे पेट में उपस्थित पाचक रसो और अम्लों का कोई प्रभाव नहीं होता है गोल कृमि मनुष्य और पशुओं की आंतो में रहते है मादा गोल कृमि 30 सेमी तक बढ़ती है जबकि नर इससे कुछ छोटा होता है गोल कृमि पैदा न हो इसके लिए यह आवशयक है की हम साफ और स्वस्छ पदार्थ ही खाये

Video Link :- https://youtu.be/DpMfufK-Ju8

Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UCuTaOlEFabfvymTBquXkI7w

No comments:

Post a Comment